बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है। ये नया टाइम टेबल 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुले रखने का फैसला लिया गया है। ये आदेश राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों के लिए है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए एक मॉडल टाइम टेबल बनाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। नए टाइम टेबल के अनुसार स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 (गर्मियों की छुट्टी से पहले) तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:00 बजे से 12:30 बजे तक करने का निर्देश दिया गया है।” ये बदलाव सोमवार से लागू होगा। बिहार में गर्मी बढ़ रही है। धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया।
0 टिप्पणियाँ